फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पूर्व सैनिकों ने जरूरतमंद परिवार की सहायता कर पेश की मिसाल

Sun, 04 Feb 2024 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की ही नहीं अन्य जरूरतमंदों की भी सहायता कर रहा है। ऐंचोली में एक व्यक्ति का निधन हो गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पूर्व सैनिक संगठन के जवान आगे आए और उन्होंने पीपलपानी में भोज तक की व्यवस्था स्वयं कर मानवीयता की मिसाल पेश की। सूबेदार मेजर रमेश सिंह महर की पहल पर हरीश बिष्ट, उम्मेद सिंह मेहता,गणेश सिंह सामंत, धनी चंद, मनोज सिंह मेहता, विक्रम सिंह सेना मेडल, दयाल सिंह मेहता, गणेश सिंह मेहता, नवीन गुरुरानी आदि अन्य पूर्व सैनिकों ने सहयोग किया। पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट का कहना है कि संगठन हर जरूरतमंद की सहायता के लिए सदैव आगे रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें