पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन ने डीएम कार्यालय के माध्यम से रक्षा राज्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने बंगापानी से मुनस्यारी, मुनस्यारी से तेजम और थल से देवलथल के बीच सीएसडी कैंटीन खोलने की मांग की। उन्होंने शहीद होने वाले जवानों के शव हवाई मार्ग से उनके घर तक पहुंचाने की भी मांग की।
उन्होंने ब्रिगेड ग्रुप यूनिट रन कैंटीन को स्टेशन कैंटीन का दर्जा देने या नई कैंटीन खोलने, ईसीएसएस में रेडियोलाॅजिस्ट की नियुक्ति करने की भी मांग की। साथ ही ओआरओपी विसंगतियों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट, राजेंद्र जोशी, महेश चंद, आरबी जोशी, लक्ष्मण देऊपा, शंकर सिंह सामंत, महेश सिंह, महेश चंद, विक्रम आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे। संवाद