फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना जारी

Fri, 27 Mar 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों का 40वें दिन भी धरना जारी रहा। पूर्व सैनिकों ने कहा कि बटालियन को शिफ्ट कर हमारे हितों की अनदेखी करने के साथ जिले के पर्यावरण को खतरे में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से धरने पर बैठे हैं लेकिन शासन-प्रशासन इसका संज्ञान नहीं ले रहा है। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कलक्ट्रेट से सैन्य क्षेत्र तक रैली निकाली। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक इस फैसले को वापस नहीं लिया जाता वे पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट, रमेश सिंह, धर्म सिंह, हर सिंह, किशन सिंह सहित कई पूर्व सैनिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें