एवरेस्ट विजेता शीतल योग कर दिन बिता रही हैं।
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़/धारचूला। एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल और पर्वतारोही शीतल लाकडाउन में योगासन और किताब पढ़कर दिन बिता रहे हैं। उन्होंने लोगों से लाकडाउन के नियमों का पालन करने की भी अपील की है।
एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल ने कहा कि सरकार की ओर से लाकडाउन के लिए जारी किए गए नियमों का सभी को पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लाकडाउन में वह माउंटेयरिंग से जुड़ी किताबें और भाई मुकेश से योगासन की बारिकियाँ सीख रहे हैं। पर्वतारोही शीतल ने बताया कि वह लॉकडाउन में अपने कमरे मे योग और व्यायाम के साथ किताबें पढ़ रही हैं। साथ ही वह पद्मश्री चन्द्रप्रभा ऐतवाल (दीदी) की किताब पहाड़ की पुकार पढ़ रही हैं।
-------------
एक अपील पर्वतारोही के नाम
पिथौरागढ़। पर्वतारोही योगेश गर्ब्याल ने पर्वतारोहण से जुड़े शेरपा गाइडों की मदद करने की अपील की है। उनका कहना है कि उच्च हिमालय पर्वतारोहण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और जिनके साथ कई हिमालय के चोटियों को पार किया है। आज उनके सामने रोजगार का संकट गहरा गया है। हम सब को इस संकट के घड़ी मे कम से कम उन शेरपा गाइड्स के बारे में जरूर सोचना चाहिए और व्यक्तिगत तौर पर जितनी भी सहायता हो सके है जरूर करनी चाहिए। उन्होंने कहा हमारी संस्था "क्लाइम्बिग बियौन्ड द समीट्स" मुसीबत की इस घड़ी मे जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रही है।