पिथौरागढ़। नगर स्थित राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल मंडप में प्रवेशोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि नया बाजार वार्ड के पार्षद करन सिंह के हाथों नवप्रवेशी 26 छात्र-छात्राओं को बैग, कॉपियां वितरित की गईं। पार्षद ने कहा कि विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से संपन्न है। निशुल्क गणवेश, भोजन और पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जा रहा है जिसका सभी को लाभ लेना चाहिए। प्रधानाध्यापक भुवन चंद्र पांडेय ने अभिभावकों का आभार जताया। कार्यक्रम में शिक्षक रमेश जोशी, संगीता भैसोड़ा, शैलजा भट्ट, राकेश पुरी, त्रिभुवन धामी, उषा शर्मा, लता देवी और एएमसी अध्यक्ष गीता देवी मौजूद रहे।