फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धारचूला में फूंका गया ऊर्जा निगम का पुतला

Fri, 23 Jun 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में ऊर्जा निगम का पुतला दहन करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती को लेकर लोगों में गुस्सा है। उन्होंने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में शुक्रवार को व्यापारी और स्थानीय लोग विवेकानंद चौक पर एकत्र हुए और पुतला फूंका। अध्यक्ष थापा ने कहा कि अघोषित विद्युत कटौती से व्यापारियों के साथ ही स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के ऑनलाइन कार्य नहीं हो पा रहे हैं। कहा कि अब विभाग की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि विभाग ने विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं की तो व्यापारी और जनता उग्र आंदोलन को विवश होगी। विधायक प्रतिनिधि नृप सिंह गर्ब्याल ने कहा कि विभाग और सरकार के विद्युत प्रबंधन के सभी दावे फेल हो रहे हैं। गर्मी बढ़ते ही लोगों को विद्युत कटौती से परेशान किया जा रहा है। इस दौरान मदन सिंह, रमेश सिस्ताल, हस्सू, विनोद राठौर, जीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें