बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। कोकिला स्वायत्त सहकारिता लोहाथल में जलवायु अनुकूलन कृषि विषय पर आयोजित प्रशिक्षण संपन्न हो गया। ग्रामोत्थान के कृषि और पशुपालन सहायक प्रसार अमित जोशी ने जलवायु परिवर्तन और इससे कृषि पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मौसम चक्र बदलने से कृषि भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में किसानों को जलवायु अनुकूलन खेती अपनानी होगी। उन्होंने पौधशाला तैयार करने, मृदा जांच की भी बारीकियां बताईं। समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। यहां सहकारिता की सदस्य मंजू देवी, वित्तीय सहायक हर्षित तिवारी आदि थे। संवाद