थल के पांखू में यूपीसीएल के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। पांखू क्षेत्र के पुंगराऊं घाटी में तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों में आक्रोश है। नाराज लोगों ने विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग के लिए प्रदर्शन किया।
मंगलवार को गुस्साए लोग पांखू बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने यहां यूपीसीएल के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि विद्युत आपूर्ति ठप होने से 120 गांवों के ग्रामीण अंधेरे में हैं। बिजली नहीं होने से लोग मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि यूपीसीएल 11 हजार वोल्ट की पुरानी लाइन को ठीक नहीं कर रहा है। इससे आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। उन्होंने जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान राजू कार्की, पूरन सिंह, विजेंद्र सिंह, खुशाल सिंह, चंचल रावत, सुंदर सिंह, लछम राम, तारा राम आदि मौजूद रहे।