पिथौरागढ़। बंगापानी क्षेत्र के 15 - 20 गांवों में सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में हल्की सी बारिश में बिजली काट दी जाती है। क्षेत्र में इन दिनों ज्यादातर समय बिजली आंखमिचौली कर रही है। इससे कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। घाटी क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है। बिजली गुल होने पर पंखों का उपयोग भी नहीं हो पाता है। परेशान लोगों ने शीघ्र बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।संवाद