फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक दिवस पर करेंगे बुजुर्गों को सम्मानित

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बैठक को संबोधित करते सीनियर सिटीजन सोसाइटी अध्यक्ष। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ऑल इंडिया सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की बैठक में एक अक्तूबर को वरिष्ठ नागरिक दिवस के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सामाजिक कार्य करने वाले 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

संगठन अध्यक्ष दयानंद भट्ट की अध्यक्षता और महासचिव एलपी जोशी के संचालन में आयोजित बैठक में तय किया गया कि एक अक्तूबर को वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाएगा। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि इस दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग महिला-पुरुषों के साथ ही एक जनवरी 2022 के बाद संगठन की सदस्यता लेने वाले सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन की व्यवस्था के लिए एक समिति का गठन किया गया है। गिरधर सिंह बिष्ट को संयोजक, पीडी भट्ट, एलपी जोशी, बीबी भट्ट, धनीराम चन्याल, मनोहर सिंह जेठी, सोबन सिंह खड़ायत, डीएस भंडारी, सुभाष चंद्र, मनोहर सिंह खाती, सुनील खत्री, नरेंद्र बहादुर, लक्ष्मी दत्त तिवारी को सदस्य बनाया गया। बताया गया कि आयोजन में घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ.तारा सिंह, धर्मानंद पंत, राम दत्त भट्ट, पद्मादत्त पंत, गिरधर सिंह, पीडी भट्ट, डीएस भंडारी, सुभाष चंद्र जोशी, आरसी शर्मा, एमसी जोशी, मनोहर सिंह जेठी, धनीराम चन्याल, सुभाष चंद्र पांडेय, लक्ष्मी दत्त तिवारी ने भी विचार रखे।
ये रहे मौजूद
जीबी नगरकोटी, चंद्रशेखर भट्ट, सतीश चंद्र जोशी, गजेंद्र सिंह बोरा, बीएस बोरा, डीडी पाठक, दामोदर पंत, रमेश चंद्र जोशी, केएस गुरुंग, भुवन चंद्र आर्य, बीसी जोशी, प्रयोग दत्त लोहनी, देव सिंह नगरकोटी, एनएस बिष्ट, चंद्रमणि जोशी, लीलांबर जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, रमेश प्रसाद, नरेंद्र चंद, एलडी पांडेय, डूंगर सिंह महर, विक्रम सिंह मेहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें