झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पड़ोसी देश नेपाल के धनगढ़ी कैलाली के गोरीगंगा नगरपालिका 10 उदासीपुल बेताल निवासी 70 वर्षीय अनारकली चौधरी सुबह शौच के लिए घर से 100 मीटर दूर शौचालय जा रही थी। इसी दौरान एक पेड़ उसके ऊपर गिर गया। जिला इलाका प्रहरी कार्यालय मालाखेती ने बताया कि अनारकली को पेड़ के नीचे से निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। संवाद