फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लावारिश सांड़ के हमले में बुजुर्ग का पांव टूटा

Fri, 03 May 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के देवराड़ी बोरा गोनियागाड़ में लावारिश सांड़ ने एक महिला और एक बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सांड़ के हमले में बुजुर्ग का एक पैर टूट गया है।
विज्ञापन

बृहस्पवितार को पहले सांड़ ने एक महिला पर हमला कर घायल किया। इसके बाद रात लगभग आठ बजे बाजार से घर लौट रहे 72 वर्षीय मदन सिंह बोरा पर हमला कर दिया। इससे वह संभल नहीं पाए। हमले में उनका पांव टूट गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर अल्मोड़ा बेस अस्पताल रेफर कर दिया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत दर्ज की और जिला पंचायत सदस्य चंदन बाणी ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को फोन से संपर्क कर इसकी जानकारी दी। पशु चिकित्सालय गणाई गंगोली के फार्मासिस्ट शंकर आर्य ने बताया शनिवार को नगर पंचायत से 11 बजे वाहन पहुंचेगा और लावारिश पशुओं को पिथौरागढ़ भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें