फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दार्चुला में ततैयों के हमले में बुजुर्ग की मौत

Wed, 29 Nov 2023 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के दार्चुला जिले में एक बुजुर्ग की ततैयों के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को नेपाल के दार्चुला जिले के महाकाली नगरपालिका नौ धाप्ला गांव निवासी कल्याण सिंह सामंत (92) घर के पास साल के पेड़ से छिलके निकाल रहे थे। उस पेड़ पर ततैयों ने अपना छत्ता बनाया था। ततैयों ने अचानक उन पर सैकड़ों की संख्या में डंक मारना शुरू कर दिया। किसी तरह उन्हें ततैयों से बचाकर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बुजुर्ग के शरीर पर सैकड़ों ततैयों के काटने से जहर फैल गया था जिस कारण उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें