फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टी-दस्त से नाचनी में आठ साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, नाचनी (पिथौरागढ़)। तेजम तहसील के तल्ला भैसकोट गांव में उल्टी दस्त से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। इस गांव में पांच दिन पूर्व 13 लोग उल्टी दस्त की चपेट में आए थे। उल्टी दस्त से बच्चे की मौत के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं। शनिवार की रात तल्ला भैंसकोट निवासी उम्मेद सिंह के आठ साल के बेटे पंकज सिंह को उल्टी दस्त हो गए। कोई व्यवस्था नहीं होने से रात को परिजन उसे अस्पताल नहीं ले जा सके। रविवार की सुबह जब उसे नाचनी स्थित अस्पताल के लिए ले जा रहे थे तो पंकज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तल्ला भैसकोट गांव में चार दिन पूर्व ही उल्टी-दस्त का प्रकोप हुआ था। गांव के आधा दर्जन बच्चों सहित 13 लोग उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए थे, जिनमें से चार बच्चों को जिला अस्पताल भेजा गया था। इसके बाद जल संस्थान और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जलस्रोतों का क्लोरोनेशन करने के साथ ही जांच की थी, लेकिन रविवार को एक बच्चे की मौत से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक पंकज के माता-पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पहले एक दर्जन से अधिक लोगों के डायरिया की चपेट में आने और अब एक बच्चे की मौत से सभी ग्रामीण सहमे हुए हैं। इस मामले में नोडल अधिकारी डा.हीरा सिंह चुफाल का कहना है कि पानी या फूड प्वाइजनिंग के कारण डायरिया की संभावना रहती है। उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम के साथ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें