फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आठ बच्चों का राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन

Tue, 06 Feb 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में वैज्ञानिकों के मॉडल को देखते विशेषज्ञ
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड के लिए पिथौरागढ़ जिले के आठ छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इससे जिले में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


एक निजी स्कूल में मंगलवार को जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक एवं प्रतियोगिता आयोजित की गई। बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेगधार की हर्षिता चौहान, राजकीय कन्या हाई स्कूल तामानौली की मानसी खोती, जीआईसी गणाई के कमल पथनी, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रौतेड़ा के प्रदीप सिंह बोरा, जीआईसी मुवानी-दवानी के युवराज सिंह, दयासागर इंटर कॉलेज की जिया मेहरा, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिषाड़ की सपना और इंटर कॉलेज अलगड़ा की दीक्षा लोहिया का चयन हुआ है। उनके साथ जीआईसी गणाई के शिक्षक दुर्गा भट्ट और जीआईसी मवानी-दवानी के प्रदीप सिंह पडियार भी प्रतिभाग करेंगे। सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने सभी के चयन पर खुशी जताई है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें