फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ परिसर में आठ प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ परिसर में चुनाव कमेटी के सामने नामांकन कराता प्रत्याशी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के पिथौरागढ़ परिसर में होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार को आठ प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों पर नामांकन कराया। इससे पहले प्रत्याशियों ने दल बल के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. पंकज भट्ट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रितिक पांडेय, दीपक सिंह पवार, उपाध्यक्ष पद के लिए अंकित ज्याला, सचिव पद के लिए अनिल सिंह खाती, कोषाध्यक्ष पद के लिए अनुज चंद, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए शिवम कापड़ी, सांस्कृतिक सचिव पद के लिए गौरव चंद्र पंत, नरेंद्र सिंह ने नामांकन कराया है।
नामांकन को देखते हुए परिसर में एसआई मनोज सिंह के नेतृत्व में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर डॉ. विपिन पाठक, डॉ. प्रेमलता पंत, तनुजा पोखरिया, कमलेश भाकुनी, नंदन कार्की, एके शुक्ला, मनीषा बिष्ट, सतीश चंद्र जोशी, एनएस धारियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मुवानी में 11 प्रत्याशियों ने किए नामांकन
मुवानी (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय मुवानी में छात्रसंघ चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कमलेश भट्ट, गंगा सिंह सामंत, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए रोजी सोनार, शशिकला, सचिव के लिए पंकज भट्ट, करण सिंह ओझा, संयुक्त सचिव के लिए चंद्र मोहन राठौर, मनीष गुरुंग, कोषाध्यक्ष पद के लिए शंकर और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए गंगा सिंह सामंत, नेहा ने नामांकन कराया है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. जीसी पंत, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. रुपेश कुमार, डॉ. नीमा जोशी, राजकमल किशोर, भावना, धरम सिंह, वीरेंद्र सिंह, अंशुल, संदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें