पिथौरागढ़। एसएसजेयू के एलएसएम परिसर में बीएससी द्वितीय, छठे सेमेस्टर और बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की गई। बीएससी और बीएड में 33 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। बीएससी में 12 विद्यार्थियों ने एग्रीकल्चर और बीएड में 21 ने भौतिक विज्ञान, शिक्षाशास्त्र विषय की परीक्षा दी। परीक्षा प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार भाकुनी ने कहा कि परीक्षा तीन पाली में आयोजित की गई। संवाद