फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेड़ीनाग में तेंदुए के भय से शाम होते ही पसर रहा सन्नाटा

Wed, 10 Dec 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) । नगर क्षेत्र के जमुना नगर में तेंदुए की धमक से लोग दहशत में हैं। तेंदुए के डर से शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं और बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है। मंगलवार देर रात 11 बजे जमुनानगर के पास एक तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया। पिछले दिनों तक यह भट्टीगांव और जमुनानगर क्षेत्र में दिखाई दे रहा था। सभासद सुनील पंत ने बताया कि तेंदुए की लगातार धमक से लोग भयभीत हैं। तेंदुए ने जमुना नगर में एक गाय को भी मार डाला है। पंत ने बताया कि तेंदुआ आने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने बताया कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गश्त की जा रही है। उन्होंने लोगों से सावधान रहने की आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें