फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नशे में दौड़ा रहे थे बुलेट, रपटी तो बाल-बाल बचे राहगीर

Wed, 12 Nov 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में तमाम चालान के बाद भी तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने वालों पर लगाम नहीं लग पा रही है। नगर के जीआईसी रोड पर बीते मंगलवार की रात दो युवक तेज रफ्तार बुलेट दौड़ाते पहुंचे। अचानक बुलेट रपट गई। संयोग से कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आए। बुलेट में सवार चालक धारचूला निवासी विक्रमादित्य घुनियाल और एक अन्य सवार नशे में थे। चालक तेज रफ्तार बुलेट संभाल नहीं सका और वाहन रपट गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को पकड़कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर बुलेट सीज कर दी गई है। चालक का चालान किया गया जबकि सवार दूसरे नाबालिग के परिजनों को बुलाकर उसकी काउंसिलिंग की गई। दोनों को घटना में गंभीर चोट आई इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें