फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: युवक की मौत के मामले में वाहन चालक गिरफ्तार

Wed, 01 May 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़) । धारचूला के खोतिला में तटबंध निर्माण के दौरान मिक्सर वाहन से दबकर हुई युवक की मौत के मामले में चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 29 अप्रैल शाम को तटबंध निर्माण के दौरान स्थानीय युवक गोविंद सिंह मिक्सर वाहन के टायर से दब गया था और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद चालक फरार हो गया था। इस मामले में मृतक युवक के पिता दरपान सिंह गुंज्याल ने धारचूला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279/304 ए के तहत अभियोग पंजीकृत किया था। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी अशोक यादव निवासी- मेगनेट तमला कॉलोनी दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल, हाल ऑपरेटर पोकलैंड अरुण कंस्ट्रक्शन कंपनी खोतिला धारचूला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें