फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार की आबादी का दूर होगा पेयजल संकट

विज्ञापन
चंडिकाघाट पेयजल योजना का भूमि पूजन करते डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने 18 करोड़ की लागत से बनने वाली चंडिकाघाट लिफ्ट पेयजल योजना का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया। पेयजल योजना बनने से 20 हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। इससे पहले ग्रामीणों ने विधायक का क्षेत्र में पहुंचने पर फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि विधायक के प्रयास से उनके क्षेत्र के लिए पेयजल योजना स्वीकृत हो पाई है। पेयजल योजना बनने के बाद उन्हें पानी के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। विधायक चुफाल ने कहा कि पेयजल योजना बनने से बाराबीसी, रसैपाटा, अलगड़ा के 18 ग्राम पंचायतों के 36 राजस्व गांवों और तोकों के 20 हजार से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा। इस मौके पर कनालीछीना की ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल, बीडीओ डीआर आर्या, पेयजल निगम के ईई रंजीत सिंह धर्मशक्तू, मंडल अध्यक्ष हरीश कोहली, प्रयाग पांडेय, हरीश तिवारी, भगवान प्रसाद, हरीश संतोलिया, गेहराज पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें