फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धर्मशाला लाइन में पेयजल संकट

Sun, 20 Oct 2024 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के धर्मशाला लाइन में पानी की अनियमित आपूर्ति से लोग परेशान हैं। समय पर भी पानी नहीं आने से लोगों को खाली बर्तन लेकर इंतजार करना पड़ता है। परेशान क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान से पानी की नियमित आपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन

जिले के धर्मशाला लाइन में लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। क्षेत्रवासियों को पानी के लिए नौले-धारों की दौड़ लगानी पड़ रही है। नलों में जल न टपकने से लोगों के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाना मजबूरी बन गया है। विद्यार्थी भी पानी की व्यवस्था करने में जुटे हैं।
बुजुर्ग जगदीश चंद्र पंत ने बताया कि करोड़ों की पेयजल योजनाओं के बावजूद पानी के संकट से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। नलों में पानी नहीं आ रहा है और प्राकृतिक जल स्रोतों में भी इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने जल संस्थान से पानी की नियमित आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें