फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डॉ. कुंदन बने सीएचसी गंगोलीहाट के प्रभारी

Sun, 03 Sep 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
03पीटीएच15 पी- डीडीहाट चिल्ड्रन पार्क में धरना देते व्यापार संघ पदाधिकारी। स्रोत-आंदोलनकारी
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एचएस ह्यांकी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. नसीमा बानो को विवादों के चलते प्रभारी के पद से हटा दिया है। अब जिला क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. कुंदन कुमार को प्रभारी बनाया गया है। डॉ. कुंदन ने चार्ज ले लिया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने आदेश में कहा है कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अगस्त अंतिम सप्ताह स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने सीएचसी गंगोलीहाट पहुंचकर जांच की। टीम ने जांच के दौरान सामाजिक, राजनीतिक और केमिस्ट संगठन से बात की। जांच आख्या महानिदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा उत्तराखंड सरकार को भेज दी गई है। उनके आदेशानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। तब तक डॉ. कुंदन कुमार गंगोलीहाट सीएचसी के प्रभारी रहेंगे। बता दें कि डॉ. कुंदन पूर्व में भी वर्ष 2015 से 2018 तक सीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी के पद पर रह चुके हैं।

सीएचसी की व्यवस्था नहीं सुधारी तो बंद होगा डीडीहाट बाजार
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग के लिए रविवार को व्यापार संघ ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो व्यापारी भी बाजार बंद कर इस आंदोलन का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को चिल्ड्रन पार्क में व्यापार संघ अध्यक्ष शेर सिंह साही के नेतृत्व में व्यापार संघ के पदाधिकारियों धरना दिया। व्यापार संघ अध्यक्ष साही ने कहा कि सरकार शीघ्र ही डीडीहाट अस्पताल में डिजिटल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध करानी जरूरी है। इसका लाभ डीडीहाट के साथ ही धारचूला विकासखंड की आबादी को भी मिलेगा। सुविधाएं बढ़ने पर उन्हें इलाज के लिए पिथौरागढ़ नहीं जाना पड़ेगा। सर्वदलीय समिति के संयोजक राजेंद्र बोरा ने बताया कि मांगें पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर नेत्र सिंह चौहान, रजनी कन्याल, बलवंत बिष्ट व मनोज मेहरा बैठे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें