पिथौरागढ़। सुदूर पश्चिम प्रज्ञा प्रतिष्ठान नेपाल सरकार की ओर से सात से आठ जून तक आयोजित नेपाल भारत साहित्य सम्मेलन में पिथौरागढ़ वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. पीतांबर अवस्थी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस दौरान दोनों देशों के साहित्यकार अपने-अपने साहित्य का आदान-प्रदान करेंगे। डॉ. अवस्थी भारत के साथ ही नेपाल में नशामुक्ति अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चला रहे हैं। उनके साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें नेपाल के प्रतिष्ठित जयराज पंत पुरस्कार से नवाजा गया था। उनकी महिलाओं पर लिखी पुस्तक काे नेपाली भाषा में भी अनुवादित किया गया है। डॉ. अवस्थी ने बताया कि वह सम्मेलन में भाग लेने छह जून को नेपाल रवाना होंगे। संवाद