दूरदर्शन में काव्य पाठ के अवसर पर अन्य कवियों के साथ डॉ.आनंदी जाेशी। स्रोत: स्वय
पिथौरागढ़। कवयित्री एवं पूर्व प्रधानाध्यापिका न्यू सेरा निवासी डाॅ. आनंदी जोशी के काव्यपाठ का दूरदर्शन उत्तराखंड से प्रसारण किया गया। उन्होंने कुमाऊंनी भाषा की कविता बिरुड़ा हर्याव च्यूड़ा, दुतिया कि धार यां छ, जौं बसंत पंचमी का, घुगुतिया त्यार यां छ, खोर पुजी अशीष दिनेर... प्रस्तुत की। उनके काव्य पाठ की प्रदेश भर के दर्शकों ने बहुत सराहना की है। डॉ. आनंदी जोशी ने बताया कि काव्य पाठ के लिए दूरदर्शन ने प्रदेशभर से पांच कवियों का चयन किया था। उनकी इस उपलब्धि पर मोहन चंद्र जोशी, डाॅ. पीतांबर अवस्थी, मथुरादत्त जोशी, चंद्रशेखर जोशी, रघुवर पाटनी, उदिता जोशी, बीना पाटनी, सौरभ जोशी, लक्ष्मी आर्या आदि ने खुशी जताई है। संवाद