फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कहीं खो न जाए खोतिला गांव...

Wed, 12 Jul 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मकान के खतरे की जद में आने से रिश्तेदारों के घर शरण लिए प्रेम बल्लभ भट्ट का परिवार। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। काली नदी के कटाव से खोतिला गांव का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। आवासीय और अन्य भवनों के मकानों के साथ ही करीब 30 नाली से अधिक भूमि काली नदी में समा चुकी है। अभी भी नदी से हो रहे कटाव के कारण भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

धारचूला का खोतिला गांव एक साल से आपदा का दंश झेल रहा है। पिछले साल नेपाल में बादल फटने के कारण खोतिला गांव जलमग्न हो गया था। इस साल मानसून काल शुरू होते ही काली नदी के कटाव से गांव के एक आवासीय और अनावासीय मकान नदी में समा गए। इसके अलावा ग्रामीणों की 30 नाली से अधिक जमीन काली नदी लील चुकी है।
खोतिला के ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से वे लोग सुरक्षा दीवार की मांग करते आ रहे हैं लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण कई परिवार बेघर हो गए हैं। गांव के अन्य परिवारों पर भी खतरा मंडरा रहा है। यदि शीघ्र सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई तो किसी दिन पूरा गांव नदी में समा जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
प्रभावित परिवारों को दिए टेंट और राहत किट
धारचूला। रांथी गांव के खोतिला तोक में 11 जुलाई को काली नदी में मकान समाने के बाद बेघर हुए तीन परिवारों को आंबेडकर भवन में शिफ्ट किया गया है। राजस्व उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कुरेशी परिवार और भागू देवी सहित तीन परिवार वर्तमान में आंबेडकर भवन में शिफ्ट किए गए हैं। खतरे की जद में आए 15 परिवार अपने-अपने रिश्तेदारों के घरों में रह रहे हैं। एसडीएम दिवेश शाशनी ने बताया कि आपदा से पीड़ित 18 परिवारों के 80 सदस्यों को प्रशासन की ओर से 15 राहत किट और आठ टेंट दिए गए हैं। उनकी जरूरत के हिसाब से अन्य जरूरी सामग्री भी दी जाएगी। संवाद
इनसेट
इन ग्रामीणों के मकान, गोशालाएं हैं खतरे की जद में
धारचूला। खोतिला गांव में प्रेम बल्लभ भट्ट का नौ कमरों का एक मंजिला मकान और गोशाला खतरे में है। पुष्कर दत्त भट्ट का चार कमरों का एक मंजिला मकान और गोशाला, दुर्गा दत्त जोशी का तीन कमरों का मकान व गोशाला, पदमा देवी का चार कमरों का मकान व गोशाला, विजय सिंह धामी का एक मंजिला भवन खतरे की जद में है। खतरे की जद में आए भवन स्वामी प्रेम बल्लभ भट्ट ने प्रशासन से काली नदी में शीघ्र सुरक्षा दीवार निर्माण करने की मांग की है ताकि गांव को सुरक्षित बचाया जा सके। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें