फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डोली चढ़ी मैत ऊंलो तेरा साईं का घर...

विज्ञापन
जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। जौलजीबी मेले में कुमाऊंनी के अलावा नेपाली कलाकारों ने भी गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोहा। नेपाली कलाकार महेश औझी, पुष्पा बोहरा ने नेपाली गाना-डोली चढ़ी मैत ऊंलो तेरा साईं का घर... और मलय आर्या ने हिंदी, कुमाऊंनी गाने गाकर खूब वाहवाही लूटी। मेले में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर भी लगाया गया जिसमें लोगों को कानून सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विभा यादव, मुंसिफ मजिस्ट्रेट जूनियर डिविजन डीडीहाट/धारचूला प्रतीक कपिल, अधिवक्ता कुंदन सिंह बिष्ट, जौलजीबी कोतवाल अशोक कुमार सिंह, धारचूला के खंड शिक्षाधिकारी एमआर लोहिया, मेला संयोजक शंकर दत्त भट्ट, करन सिंह थापा, एआर दताल, लीला बंग्याल, कविता मेहरा, भुवन सिंह नेगी ने बृहस्पतिवार को मेले में आए लोगों और स्कूली बच्चों को बाल अपराध, घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम की जानकारी दी।
इससे पहले बुधवार रात हुए कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी और मुख्य अतिथि नेपाल के मेयर नर सिंह चैंसिर ने किया। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख, नेपाल के मेयर एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधा बिष्ट को मेलाधिकारी दिवेश शाशनी और मेला कमेटी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

रात के कार्यक्रमों में देवभूमि जनजागरण समिति पिथौरागढ़ के सुरेश कुमार, पर्वतीय सांस्कृतिक और साहित्यिक कला समिति, नवोदय कला संगीत परिषद की टीम ने पहाड़ी गाने गाए। इस दौरान रोको जौलजीबी और अंकित दताल ने हिंदी, नेपाली गाने गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
ग्रैंड फिनाले प्रतियोगिता में नेपाल के मेयर नर सिंह चैंसिर ने सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मल्लिकार्जुन स्कूल धारचूला को सात हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त अंजलि पब्लिक स्कूल धारचूला को छह हजार, तृतीय स्थान प्राप्त जीआईसी बगड़ीहाट को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया। चतुर्थ सांत्वना पुरस्कार दानवीरा जसूली बूढ़ी सौैक्याणी जीजीआईसी धारचूला को चार हजार रुपये, पांचवां पुरस्कार जीआईसी कालिका को दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया। इस दौरान भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में शांता गुंज्याल, पूनम ग्वाल, कविता मेहरा, बेला बेरी, शकुंतला दताल, जानकी बुर्फाल, एमआर लोहिया, धीरेंद्र धर्मशक्तू आदि मौजूद थे। म्यूजिकल टीम में सुनील रावत, सूरज, शैलेंद्र राणा, अभिषेक विश्वकर्मा, महेंद्र सिंह रावत, धीरज कांडपाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें