फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने राहत शिविरों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे राहत शिविर में मज़दूरों को मॉस्क वितरित करते हुए। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। ज़िलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बुधवार देर शाम राहत शिविर गेठीगाड़ा, तालेश्वर धर्मशाला और राजकीय प्राथमिक विद्यालय जामिरपानी का निरीक्षण किया। इन शिविरों में रुके हुए नेपाल के नागरिकों से परेशानी पूछी। उन्होंने राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक जानकारी के साथ ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए। गेठीगाड़ा, तालेश्वर धर्मशाला के राहत शिविर में भजन संध्या का आयोजन हरीश रावल ने कराया। साथ में ग्राम प्रधान गेठीगाड़ा देवकी देवी थाना प्रभारी महेश चंद्र , पटवारी गोपाल डीनिया, गोपाल जोशी,एसएसबी, आई बी, नेपाल राष्ट्र के नागरिक उपस्थित रहे। ज़िलाधिकारी ने एसएसबी के राहत शिविर में मास्क, साबुन तथा सैनिटाइजर दिए। नेपाल राष्ट्र के नागरिकों द्वारा भोजन तथा अन्य सुविधाएं राहत शिविरों में दिए जाने हेतु ज़िला प्रशासन, भारत सरकार का धन्यवाद किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें