बेस अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कोरोना को देखते हुए पिथौरागढ़ के बेस अस्पताल में बनाए जा रहे आइसोलेशन वार्ड का डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य की जानकारी ली। इस दौरान डीएम जोगदंडे ने कहा कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिए बेस अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड का निर्माण किया जा रहा है। कहा कि बेस अस्पताल में चार के सापेक्ष दो ब्लॉकों में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अगले एक सप्ताह में कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद यहां आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएंगे। इस दौरान एडीएम आरडी पालीवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो