फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीएम ने धारचूला में किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Thu, 21 Mar 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला के खोतिला में तटबंध कार्य का निरीक्षण करतीं डीएम रीना जोशी। संवाद 
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। डीएम रीना जोशी ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेते हुए समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने काली नदी के किनारे ग्राम खोतिला की सुरक्षा के लिए तटबंध, नगर की सुरक्षा के लिए एलधारा क्षेत्र में किए जा रहे सुरक्षा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। बता दें कि सिंचाई विभाग की ओर से 35 करोड़ की लागत से खोतिला में 750 मीटर लंबी और 8.50 फुट ऊंची आरसीसी दीवार बनाने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर इंद्रजीत शर्मा ने बताया कि तटबंध का कार्य अप्रैल में पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद डीएम ने गोठी में प्रस्तावित हेलीपैड क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी रेखा यादव, एसडीएम मंजीत सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें