पिथौरागढ़। डीएम विनोद गोस्वामी ने जनपद वासियों को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि आने वाला साल 2025 जनपद के लोगों के लिए सुख-समृद्धि और खुशियां लेकर आएं। उन्होंने अधिकारी, कर्मचारियों से कहा हम सभी को मिल जुलकर टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद को विकास की दिशा में अग्रणी बनाने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारी, कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि वह नववर्ष में निष्ठा, ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करें।