चंपावत/लोहाघाट। ब्लॉक लोहाघाट के सुईं में स्थित आदित्य महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित खड़ी होली गायन में डीएम ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ग्रामीणों ने डीएम के समक्ष गांव में लाइब्रेरी स्थापित किए जाने सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। डीएम ने मांग को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही लाइब्रेरी स्थापना की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं और विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायता मिलेगी। संवाद