फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मातृभाषा भाषण और काव्य पाठ में दिया जोशी अव्वल

Thu, 22 Feb 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ के हिंदी विभाग में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर भाषण, काव्य पाठ, कथा वाचन, सुलेख और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। मातृभाषा भाषण और काव्य पाठ में दिया जोशी प्रथम, संगीता कठायत द्वितीय और गौरव सिंह तृतीय रहे। सुलेख में कंचन जोशी, पोस्टर में हिमानी पाठक प्रथम रहीं। डॉ. बसुंधरा उपाध्याय ने विशेष स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

डॉ. जगत सिंह कठायत ने भी अपने विचारों से छात्र छात्राओं को अवगत कराया। छात्रा दिया जोशी ने मातृभाषा अत्याधुनिक होती युवा पीढ़ी में हिंदी प्रेम बढ़ाए जाने पर बल दिया। संगीता कठायत ने मातृभाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र गौरव ने सुप्रसिद्ध लोक गीत बेड़ू पाको बारोमास '''' गाकर कार्यक्रम को संगीतमय बनाया। पूर्व छात्रा काजल ने कुमाऊंनी में विचार रखे। छात्रा नेहा टम्टा ने प्रश्नोत्तरी तैयार की। कार्यक्रम का संचालन इंद्रा मौर्या ने किया। संवाद
विज्ञापन


..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें