फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की परवाह किए बगैर लोगों ने जमकर की आतिशबाजी

विज्ञापन
धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित माइग्रेशन गांवों में दीपावली मनाते लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महंगाई की परवाह किए बगैर लोगों ने जमकर दीपावली मनाई। जिले में दीपावली की रात करीब एक करोड़ रुपये की आतिशबाजी हुई। व्यापक प्रचार और पटाखों को लेकर चलाई गई जागरूकता का लोगों में ज्यादा असर नहीं देखा गया।
विज्ञापन

इस बार आतिशबाजी का सामान ज्यादा महंगा था। इसके बावजूद भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों में आतिशबाजी का जबरदस्त क्रेज रहा। रात में एक बार तो इतनी ज्यादा आतिशबाजी हो गई कि पूरा शहर धुंध से पट गया। चारों तरफ पटाखों की कान फोडू़ आवाज गूंजती रही। ग्रामीण अंचलों में भी आतिशबाजी जमकर हुई।
डीडीहाट, बेड़ीनाग, थल, मुनस्यारी, धारचूला, कनालीछीना में भी लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। पटाखों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने वाले डॉ. तारा सिंह का कहना है कि उनके अभियान का काफी असर रहा है। इस बार पिछले साल की तुलना में लोगों ने आतिशबाजी में कम खर्च किया।
विज्ञापन

जोड़
माइग्रेशन गांवों में भी दीपावली की धूम
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा और व्यास घाटी के उच्च हिमालयी माइग्रेशन वाले छह हजार से 12 फुट के ग्रामीणों ने कड़ाके की ठंड में दीवाली पर्व मनाया। गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल, पूर्व प्रधान जसमा गुंज्याल और रोंकांग प्रधान अंजू रोंकली ने बताया कि लोगों ने धूमधाम से त्योहार मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें