फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया जाख सड़क का निरीक्षण

Sat, 08 Jun 2024 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के जाख क्षेत्र के लोग जिला पंचायत अध्यक्ष को पत्र देते हुए। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने लोनिवि के अधिकारियों के साथ जाख सड़क का निरीक्षण किया। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण सड़क में जगह-जगह मलबा आ गया था। जिला पंचायत अध्यक्ष ने लोनिवि को शीघ्र सड़क से मलबा हटाने, सड़क पर बने गड्ढों को भरने और नाली का निर्माण करने के निर्देश दिए। इस दौरान लोगों ने समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष को पत्र भी दिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र बोहरा, राजेंद्र भट्ट, बहादुर धौनी,निशा जोशी, कैलाश भट्ट मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें