पिथौरागढ़ महादेव धारे में जीर्णोद्वार कार्य का लोकार्पण करती डीएम और जिला पंचायत अध्यक्ष। संवाद
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में हरेला पर्व पर हुड़ेती ग्राम पंचायत के महादेव धारे के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा और डीएम रीना जोशी ने सात लाख रुपये की लागत से महादेव धारे के जीर्णोंद्धार कार्यों का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि महादेव धारे का संरक्षण जरूरी है। नगर के हजारों लोग महादेव धारे का पानी पीने के लिए उपयोग करते हैं। उन्होंने लोगों से भी धारे का स्वच्छ और साफ बनाए रखने की अपील की। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका ने लोगों को जिला पंचायत की ओर से जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। इस दौरान पूर्व विधायक चंद्रा पंत, रेखा जोशी, प्रकाश जोशी, राजेश मोहन उप्रेती आदि उपस्थित रहे। संवाद