फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला पंचायत के अभियंता जोशी बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला पंचायत के निलंबित अभियंता अनिल जोशी को शासन ने बहाल कर दिया है। बहाल होने के बाद उन्होंने दोबारा जिला पंचायत पिथौरागढ़ में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

तीन जुलाई 2024 को शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया था, उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत जांच कराई जा रही है। अभियंता अनिल जोशी ने उन पर लगाए गए आरोपी को आधारहीन बताते हुए निलंबन वापस लेने की मांग शासन से की थी।
इस मामले में डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने भी शासन स्तर पर वार्ता कर निलंबन को वापस लेने की मांग उठाई थी। शासन ने अब उनका निलंबन वापस ले लिया है। अनुशासनात्मक कार्रवाई की जांच जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें