फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला स्तरीय अंडर वॉलीबाल प्रतियोगिता पांच से होगी

Mon, 02 Nov 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला खेल कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय अंडर-17 एवं अंडर-21 बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन पांच और छह नवंबर को टनकपुर के दिवंगत कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी बबीता बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में वर्ष 2009 और अंडर-21 वर्ग में वर्ष 2005 के बाद जन्मे बालक प्रतिभाग कर सकेंगे। खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र, अंकतालिका और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। प्रत्येक टीम में संबंधित आयु वर्ग के 10 खिलाड़ी और एक टीम मैनेजर शामिल होंगे। टीम प्रविष्टि की अंतिम तिथि पांच नवंबर निर्धारित की गई है। जिले से बाहर आने वाले खिलाड़ियों को विभागीय मानकों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें