पिथौरागढ़। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने पिथौरागढ़ महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष रौतेला ने एक बयान जारी कर कहा है कि 30 जून को कांग्रेस पार्टी की ओर से पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि इसमें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी ने मंच पर गंभीर अनुशासनहीनता की। रौतेला का कहना है कि संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने के लिए पिथौरागढ़ जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।