पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने सभी चिकित्सालय, क्लीनिक संचालकों को बायो मेडिकल वेस्ट का मानकों के अनुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्राइवेट चिकित्सालय, क्लीनिक, लैब आदि का पंजीकरण करने को कहा है।
जिलाधिकारी ने पिथौरागढ़ जिले में इंसीनरेटर प्लांट लगाने का प्रस्ताव स्वास्थ्य निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए ताकि इसके लिए भूमि चिह्नित की जा सके। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि बेड़ीनाग और थल चिकित्सालयों के लिए दो मोबाइल इंसीनरेटर निदेशालय से आवंटित हुए है। अभी संचालन के लिए गाइड लाइन प्राप्त नही हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जो संस्था इंसीनरेटर लगाएगी वही पूरी गाइड लाइन बताएगी।
इस मौके पर सीएमओ एचएस ह्यांकी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. मदन बोनाल, डा. रविशंकर, डॉ. राजेश गुंज्याल,डॉ. सिदार्थ पाटनी, डॉ.नरेंद्र शर्मा, डॉ.जेसी गड़कोटी, डॉ.मयंक बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद