फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हिरासत में लिया

Wed, 11 Oct 2023 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में डीडीहाट यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। स्रोत:
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी आपदा प्रभावितों की समस्या के समाधान की मांग उठा रहे यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मुनस्यारी के जोशा गांव के आपदा प्रभावित आंदोलनरत हैं। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने आपदा पीड़ितों की मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने की बात कही थी। पुलिस ने पिथौरागढ़ पहुंचे विक्रम दानू को हिरासत में ले लिया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष को हिरासत में लेने से आपदा पीड़ितों सहित क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री के समक्ष आपदा पीड़ितों की समस्याओं को रखने की बात कहने पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को इस तरह से हिरासत में लेना गलत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें