पिथौरागढ़। एक माह के अवकाश के बाद आज से विद्यालय खुल जाएंगे। अवकाश के दौरान विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने ऑनलाइन शिक्षण कार्य किया। केएसआर अटल उत्कृष्ट राइंका थरकोट बालाकोट के रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय ने शीतकालीन अवकाश में विद्यालय के बच्चों का ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर शिक्षण कार्य किया। इसके अलावा परीक्षा पे चर्चा, नशा मुक्त, सड़क सुरक्षा, मतदाता दिवस, हैकथन, सहित अनेकों गतिविधियां कराई गई। रसायन विज्ञान के अतिरिक्त गणित, जीके, रीजनिंग का अभ्यास कराया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बीसी पाठक ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास से बच्चों ने मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृति, राष्ट्रीय साधन सह छात्रवृति, विज्ञान की गतिविधियों में सफलता प्राप्त की है।