पिथौरागढ़। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आज जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी को देखते आज धारचूला, मुनस्यारी विकासखंड के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। डीएम रीना जोशी ने विकासखंड मुनस्यारी और धारचूला में संचालित समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। संवाद