फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुख्यमंत्री से मिले धारचूला विधायक हरीश धामी

Fri, 14 Jul 2023 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की समस्याओं का ज्ञापन सौंपते विधायक हरीश धामी। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। विधायक हरीश धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर आपदाग्रस्त क्षेत्र के लोगों का पुनर्वास करने और मुआवजा देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

विधायक धामी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कहा कि विधानसभा क्षेत्र धारचूला के खोतिला, गोल्फा और अन्य क्षेत्रों में आपदा के चलते नुकसान हुआ है। प्रभावित लोग खुले स्थान पर रहने को मजबूर हैं। उन्होंने खोतिला, गोल्फा के साथ ही अन्य आपदाग्रस्त क्षेत्र के लोगों को त्वरित सहायता और उनके पुनर्वास की व्यवस्था करते हुए उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने आपदाकाल को देखते हुए धारचूला में हेली सेवा शुरू करने की भी मांग उठाई। उन्होंने शिक्षा विभाग में क्लस्टर एजुकेशन सिस्टम को तत्काल बंद करने की मांग भी की। विधायक ने कहा कि कई विद्यालयों को बंद कर एक स्थान पर क्लस्टर विद्यालय खोले जाने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें