फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नेपाल के अनुरोध पर धारचूला प्रशासन ने ट्रांजिट पास की अवधि बढ़ाई, अब तक 2715 पास जारी

सार

नेपाल के दार्चुला जिला प्रशासन के अनुरोध पर धारचूला तहसील प्रशासन ने ट्रांजिट पास की अवधि एक महीने के लिए बढ़ा दी है। अब ये परमिट 30 नवंबर तक वैध रहेंगे।
विज्ञापन
धारचूला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के दार्चुला जिला प्रशासन के अनुरोध पर धारचूला तहसील प्रशासन ने ट्रांजिट पास की अवधि एक महीने के लिए बढ़ा दी है। अब ये परमिट 30 नवंबर तक वैध रहेंगे। धारचूला के एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि अब तक 2715 ट्रांजिट पास जारी किए जा चुके हैं और एसएसबी को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। 

यह ट्रांजिट परमिट व्यवस्था चीन की सीमा पर स्थित नेपाल के दो दूरस्थ गांवों छांगरू और तिंकर के लिए जीवनरेखा के समान है। इन गांवों तक नेपाल की ओर से कोई सड़क मार्ग नहीं पहुंचता है। इसीलिए लगभग दो सौ परिवार हर साल छह महीने के प्रवास पर गर्ब्यांग क्षेत्र में स्थित सीतापुल से होते हुए भारतीय क्षेत्र से गुजरकर ही अपने गांव जाते हैं।

स्थानीय प्रशासन की ओर से लोगों के लिए इनर लाइन परमिट और ट्रांजिट परमिट दो प्रकार के परमिट जारी किए जाते हैं। इनर लाइन परमिट देशभर से आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को सीमित समय के लिए व्यास घाटी में जाने की अनुमति देता है। वहीं, ट्रांजिट परमिट त्र राष्ट्र देश नेपाल के ग्रामीणों और स्थानीय भेड़पालकों को छह महीने के लिए इस क्षेत्र से गुजरने की अनुमति प्रदान करता है .म

एसडीएम जितेंद्र वर्मा धारचूला ने बताया कि दार्चुला नेपाल प्रशासन के अनुरोध ट्रांजिट पास की वैधता एक महीने और बढ़ा दिया है। अब तक 2715 ट्रांजिट पास जारी हो चुके है साथ ही एसएसबी को निर्देश भी दे दिए है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें