विधायक मीना गंगोला ने अग्रोनबैंड -आंवलाघाट सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया।
- फोटो : AMAR UJALA
- विधायक मीना गंगोला ने फीता काटकर शुरू कराया सड़क का निर्माण - दशकों पुरानी मांग के पूरा होनेे से खुश हैं ग्रामीण - सड़क बनने के बाद गंगोलीहाट से पिथौरागढ़ की दूरी हो जाएगी 20 किमी कम संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। गंगोलीहाट क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग पूरी हो गई है। विधायक ने अग्रोन बैंड से आंवलाघाट सड़क का फीता काटकर निर्माण कार्य शुरू कराया। सड़क के बनने से गंगोलीहाट से पिथौरागढ़ की दूरी 20 किमी कम हो जाएगी। शुक्रवार को विधायक मीना गंगोला ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क के बनने से भैरंग पट्टी के दर्जनों गांवों को इस सड़क का लाभ मिलेगा। साथ ही संपूर्ण गंगोलीहाट एवं पिथौरागढ़ विधानसभा को इस सड़क के बनने से फायदा होगा। सड़क के बनने के बाद गंगोलीहाट से पिथौरागढ़ जाने में सिर्फ 2 घंटे का ही समय लगेगा। इस मौके पर पूर्व प्रमुख गंगा बिष्ट ,गोकुल गंगोला ,राम सिंह बिष्ट ,रमेश बोरा, भाजपा जिलामंत्री, पूर्व महामन्त्री भाजपा सुरेश जोशी ,कनिष्ठ प्रमुख गुड्डू भाटिया ,गोविंद पांडेय ,मोहन कार्की , भगवान बिष्ट ,विनोद डसीला मौजूद रहे। ------------------------