फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक देवता का श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
डीडीहाट के जौरासी में बालक देव की झांकी निकालते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जौरासी में बालक देव मेले में श्रद्धालुओं ने बालक देवता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कई स्थानीय उत्पादों का बाजार भी लगा।
विज्ञापन

बालक देव मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन लाल सिंह बोरा और कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति होशियार सिंह धामी ने किया। उन्होंने कहा कि परंपराएं और रीति रिवाजों की जानकारी नई पीढ़ी को भी होनी चाहिए। बालक देवता के मंदिर में प्रति वर्ष आश्विन मास की द्वादशी को लगने वाला ये मेला आठबीसी क्षेत्र की एकता और अखंडता को दर्शाता है। इस मेले में आठबीसी क्षेत्र के 13 गांवों के ग्रामीण अपने-अपने नगाड़े और निशान के साथ बालक देवता के मंदिर में पहुंचते हैं। जहां पर पूजा, अर्चना कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि की कामना करते हैं। बालक देवता की क्षेत्र में झांकी निकाली गई। इस मेले में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शरीक हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें