टनकपुर (चंपावत)। दिवाली पर मां पूर्णागिरि धाम से लापता हुई एक महिला श्रद्धालु अपने घर पूरनपुर, पीलीभीत लौट आई है। मंगलवार को महिला के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। पूरनपुर सभासद फूलचंद राठौर ने बताया कि उनकी मां मीना देवी (55) सोमवार शाम परिवार के साथ दर्शन को आई थीं। मंगलवार सुबह दर्शन के बाद वह परिवार से बिछड़ गईं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की थी। दोपहर बाद राठौर ने बताया कि मीना देवी अपने घर पूरनपुर, पीलीभीत पहुंच गई हैं।