गणाई गंगोली (गणाई गंगोली)। राजकीय महाविद्यालय में द्वितीय तल के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को विधि-विधान के साथ किया गया। इस मौके पर विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि इस निर्माण कार्य से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा महाविद्यालय के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी। इस दौरान छात्र संघ पदाधिकारियों ने विधायक के समक्ष महाविद्यालय में स्नातकोत्तर विषय तथा स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय खुलवाने का प्रस्ताव रखा। विधायक ने आश्वासन दिया कि अगले सत्र से ये कक्षाएं संचालित की जाएंगी। महाविद्यालय के ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नारायण राम, प्राचार्य प्रो. सिद्धेश्वर सिंह, कनिष्ठ प्रमुख कविता डोबाल, अभिषेक वर्मा, गोविंद पंत,जेपी चन्याल, दीपक चन्याल, रमेश बोरा, जसवीर डोबाल सहित छात्र संघ अध्यक्ष मनीषा जोशी, कोषाध्यक्ष सानिया आर्या और समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।