सिमलगैर में इस तरह नलों से हजारों लीटर पानी
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद भी पेयजल संकट थमने का नहीं ले रहा है। नगर के कई हिस्सों में पानी नहीं आने से लोगों के कई काम प्रभावित रहे। इससे लोगों में जल संस्थान के प्रति आक्रोश है। लोगों ने जल संस्थान से शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को नगर के पांडेगांव, टकाना, लिंकरोड , खड़कोट, जीआईसी रोड, चिमस्यानौला सहित कई हिस्सों पानी की बूंद नहीं टपकी। इससे करीब 10 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि आए दिन नगर के कई हिस्सों में पेयजल संकट से लोगों को दिक्कत हो रही है। बावजूद इसके व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। नलों में पानी नहीं आने के कारण लोगों के कई काम भी प्रभावित हो रहे हैं। इसके बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया जा रहा है। लोगों ने व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
--::: -- नगर के कई हिस्सों में आ रहा है मटमेला :: पिथौरागढ़। लगातार हो रही बारिश के कारण नगर के कई हिस्सों में मटमेला पानी आ रहा है। बावजूद इसके साफ पेयजल की आपूर्ति को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लोगों ने जल संस्थान से साफ पेयजल की आपूर्ति करने की मांग की है।
-:: - नगर के कई हिस्सों में बर्बाद हो रहा है पानी पिथौरागढ़। नगर के कई हिस्सों में पेयजल योजना के पाइप पुराने होने के कारण पानी लिकेज हो रहा है। सिमलगैर, महात्मा गांधी मार्ग, गंगा निवास सहित कई हिस्सों में हर रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। बावजूद इसके जल संस्थान पेयजल लाइनों को ठीक करने को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
-- क्या बोले अफसर- "आंवलाघाट पेयजल योजना से पानी की पंपिग नहीं हो पाई, जिस कारण नगर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। नगर में जिन स्थानों में गंदा पानी आ रहा है। वहां शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।" -अशोक कुमार, ईई जल संस्थान पिथौरागढ़।